वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य जारी

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि एनईआर पप पर राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणीकरण प्रेरोग्राम की मतदाता सूची की शुरूआत में सुधार में दिनांक 3 मार्च का कार्य जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 मांट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एंव 85 बल्देव (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में समस्त मतदेय स्थलों पर संबंन्धित बी0एल0ओ0 के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराये जाने हेतु घर घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस कायक्रम को सफल संचालन हेतु यह आवश्यक है कि शासकीय एंव अर्द्धशासकीय कर्मचारी या अधिकारी इसमें लीड़ लेकर कार्य करें। आप अवगत हैं कि जनपद में शासकीय, अर्द्धशासकीय, कर्मचारी एंव अधिकारी बडी़ संख्या में हैं जो स्वंय कम्प्यूटर के प्रयोग के अभ्यस्त हैं तथा इनके द्वारा स्वंय ही अपने परिवार के मतदाताओं के आधार नम्बर की फीडिंग की कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग की बेबसाइट पर पहॅुचकर नेशनल वोटर सीरीज पोर्टल पर क्लिक कर स्क्रीन पर छटवें आईकन में फीड अपना आधार नम्बर पर क्लिक कर आये साफ्टवेयर पर आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक किया जा सकता है। और इस कार्य में अन्य का सहयोग भी किया जा सकता है। प्रस्तुत है प्रसंग में यह कहना है कि कृपया राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने विभाग के अधीनस्थ कार्यालयी एवं फील्ड स्तर के अधिकारी या कर्मचारियों को इस कार्य में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करें। इस सम्बन्ध में सुझाव है कि कार्यालय के स्तर पर एक दिन नियत करते हुए सभी अधिकारी या कर्मचारियों के आधार नम्बरों की फीडिंग के लिये एक केम्प आयोजित करने पर भी विचार किया जा सकता है तथा इन अवसरों का उपयोग सम्बन्धित अधिकारी या कर्मचारियों के परिवार के अन्य सदस्यों के भी निर्वाचक नामावली के डाटा वेस से आधार नम्बर के लिंकिंग करेने के लिये भी किया जा सकता है। यह भारत निर्वाचन आयोग का एक राष्ट्रीय स्तर का कार्य है, राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम में अधिक से अधिक शासकीय या अर्द्धशासकीय एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को कराये जाने की आपसे पूर्ण अपेक्षा की जाती है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti