नगर मजिस्टेªट के सामने व्यापार मंडल के लोग पालिका के नियम कानून को दिखाते हुए
मथुरा। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर व्यापारियों ने सवाल खड़े किये हैं। आज व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह से मिले और उन्हंे नगर पालिका द्वारा तय किया गया ‘बायलाज’ दिखाया और बताया कि सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को रोका जाये। दुकानों के बोर्ड न हटवायें जायें। नीचे होने वाले अतिक्रमण और फुटपाथों पर होने वो अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाये जिसमें व्यापार मण्डल प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों की बात सुनकर उचित कदम उठाने की बात उनको कही है। व्यापारी नेताओं में अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सुनील साहनी, मदन मोहन श्रीवास्तव, डा. विशाल खुराना, काशीनाथ मशीन वाले सहित कई व्यापारी आज अपना पक्ष रखने और नगर पालिका द्वारा इस संबंध में जारी की गयी गाइडलाइन दिखायी गयी। देखते हैं प्रशासन इस पर क्या निर्णय करता है।





