मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र स्थित इंडट्रीयल एरिया में सोमवार देर सायं बेसन फैक्ट्री स्वामी की पत्नी को लूटने के बाद धारदार हथियार से प्रहार करते हुए नौकर भाग गया, सूचना पर पहुंचे एसएसपी एवं पुलिसबल मौके पर पहुंच गए तथा एसएसपी ने हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की, पुलिस ने बुधवार को आरोपी नौकर सिंडीकेट बैंक के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए कड़ी पूछताछ की तथा मीडिया के सामने पेश किया।
विदित हो कि थाना हाइवे क्षेत्र की इंडिस्ट्रीयल एरिया में रहने वाले बेसन मिल स्वामी नरेन्द्र कुमार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी विगत सोमवार को देर सायं मकान पर अकेली थी, उसी दौरान उनके यहां काम करने वाला नौकर कृष्णा उर्फ प्रताप पुत्र राम सिंह निवासी गांव सिंर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस मकान में रखे एक जोड़ी पायल, 47 हजार 680 रूपए की नगदी लेकर भागने लगा तभी मुन्नी देवी ने देख लिया, नौकर कृष्णा ने धारदार फावड़ा से उसके ऊपर प्रहार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पति नरेन्द्र कुमार गुप्ता जब घर में आए तो उन्होंने फोन द्वारा इसकी सूचना एसएसपी तथा हाइवे थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मु.अ.सं. 1220/16 धारा 302, 392, 411 में दर्ज कर लिया तथा कई जगह दबिशें दी, बुधवार को चैकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी राजीव सिंह, उ.नि. वीरेन्द्र सिंह व सर्विलांस टीम ने हत्यारोपी कृष्णा को दबोच लिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारोपी कृष्णा को नरेन्द्र कुमार गुप्ता की पत्नी घरेलू काम के लिए डाटती-फटकारती रहती थी, क्रोध में आकर उसने मौका देखकर मुन्नी देवी को घर में रखे फाबड़ा की मूद के सिर पर कई बार प्रहार कर हत्या करके घर में रखे रूपए व सोने चांदी व मोबाइल फोन लेकर भाग गया, फोन को उसने फेंक दिया। एसएसपी के अनुसार आरेापी के पास से 47 हजार 680 रूपए तथा एक जोड़ी पायल बरामद हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की है।





