व्यापारी व भाजपा युवा मोर्चा ने विजली घर पर किया प्रदर्शन

मथुरा। जनपद में विगड़ती विद्युत आपूर्ति को सुधारने जाने की माॅगो लेकर भाजपा युवा मोर्चा व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैन्ट बिजली घर पहुंच कर अधिकारियों के विरूद्व प्रदर्शन कर अधिकारियों को आन्दोलन की चेतावनी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष व व्यापार मंडल के पदाधिकारी शहर के होलीगेट पर एकत्रित हुए जहाॅ से वह विद्यूत विभाग के विरूद्व नारेवाजी करते हुए कैन्ट बिजली घर पहुंचें और विद्युत अधिकारियों के विरूद्व जमकर नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी वांध कर विरोध व्यक्त किकया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारियों क आक्रोश कोे देख विद्युत अधिकारियों ने मौके पर पुलिसबल बुला लिया। पुलिस ने समझा बुझाकर विद्युत अधिकारियों व आन्दोलनकारियों के मध्य वार्ता कराई जहाॅ अधिकारियों ने विद्यूत आपूर्ति ऊपर से नहीं मिलनें की बात कहकर समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login