व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा । कोसीकलां थाने के पुराना जीटी रोड स्थित गौशाल मार्केट के निकट रविवार 24 जुलाई की सांय वाइक सवार बदमाशों ने बाजार से उगाही कर लौट रहे एक व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया था और नगदी से भरा थैला लूटकर भाग गये थे। गम्भीर रूप से घायल व्यापारी को राहगीरों ने स्थानीय हाॅस्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया था।

स्मरण रहे कि राजस्थान के डीग कस्वे निवासी व्यापारी इन्दरलाल पुत्र रामजीलाल दालों का थोक व्यापार करते हैं। रविवार 24 जुलाई को व्यापारी इन्दरलाल कोसी के बाजार से उगाही कर लौट रहे थे कि इसी दौरान बस स्टैण्ड के पास गौशाला मार्केट के पास तीन अज्ञात वाइक सवारों ने उन पर हमला बोल दिया और व्यापारी इन्दर में गोली मार दी। राहगीरों से मदद मांग रहे घायल व्यापारी इन्दरलाल ने बताया कि बदमाश उनका थैला लूटकर भाग गये है। जिसमें करीब एक लाख रूपये थे। आनन फानन में घायल व्यापारी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया और पुलिस ने लूट का मामला भी दर्ज कर लिया। इस दौरान व्यापारियों ने सीधे तौर पर उक्त घटनाओं में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद थाना पुलिस ने लुटेरों को पकडने के लिए विभिन्न जगहो ंपर दबिश दी और आखिर कार पुलिस को सफलता मिल गयी। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मुखविर की सूचना पर शुक्रवार की देर सांय लूट के आरोपी को पकड लिया गया लेकिन इससे पहले उसे पकडने गये पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग की थी यानि पुलिस और लुटेरे की काफी देर चली मुठभेड के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गये आरोपी ने अपना नाम नई पुन्हाना जिला मेवात निवासी नसीम पुत्र उसमान बताया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने लूट के 9 हजार रूपये तथा 32 वोर का एक तमंचा बरामद किया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti