
यमुना अभियान को समर्थन सौंपते व्यापारी नेता मुरारी लाल
मथुरा। मथुरा में अखिल भारतीय व्यापार उद्योग मण्डल की कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई जिसमें यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। व्यापार उद्योग मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि यमुना महारानी की आज जो दुर्दशा ब्रज में हो रही है वह किसी से देखी नहीं जाती है आज प्रत्येक मानव मात्र का कर्तव्य बनता की उनकी रक्षा के लिये कार्य करे। पूज्य संत श्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में चलाया जा रहा यमुना मुक्तिकरण अभियान यमुना मुक्ति के पवित्र कार्य को कर रहा है। यमुना मुक्ति के लिये हमारा अखिल भारतीय व्यापार उद्योग मण्डल यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन देता है। हम अभियान में तन मन धन से सहयोग करेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि यमुना के लिये प्रत्येक ब्रजवासी, यमुना भक्त, वैष्णव, और प्रकृति प्रेमी को आगे आना चाहिये। यमुना हमारी आस्था और जीवन दोनो का ही केन्द्र है। यमुना हमारे पीने के पानी का स्त्रोत है और वह आज अत्यन्त प्रदूषित है जिससे हमारे जीवन पर संकट है। इसलिये यमुना की रक्षा हमारी आस्था और जीवन दोनो के लिये परम आवश्यक है। इस अवसर पर अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी द्वारा मुरारीलाल अग्रवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर किशोर भरतिया, नवीन नागर, संजय, नन्दकिशोर, मुकेश स्वामी, पंकज चतुर्वेदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गिर्राज पंडित, ठा. रमेश सिकरवार, राजेन्द्र सक्सैना, महेन्द्र राजपूत, बालकिशन चतुर्वेदी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS