शकील को अपहरण कर ले गये मारूति वैन सवार

गाडी खराब होने पर हाईवे पर फैक गये किशोर को 

मथुरा। रविवार को अपरान्ह करीब 3 बजे छाता बरसाना रोड से मंदिर के पास से चार अज्ञात बदमाश मारूति बैन सबारो ने दिल्ली गेट निवासी 15 वर्षीय शकील पुत्र शराफत का अपहरण कर ले गये। हाईवे पर पेट्रोल के पास गाडी खराब हो जाने पर किशोर को फैक कर दूसरी गाडी में सबार हो कर भाग गये। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने दौताना व सेमरी तक हाईवे पर खराब मारूति बैन को दौड लगायी। लेकिन मारूति बैन के कही भी पता नही लगा। परिजनो ने कोतवली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता बरसाना रोड पर शकील किसी काम से गया था। इसी दौरान शिव मंदिर के पास काले शीशे लगी सफेद मारूति बैन बिना नम्बर की आकर रूकी। जिसमें तीन भगवाधारी बदमाश जिनके नकाब लगा हुआ था और ड्राइवर ने सफेद कपड़े पहने हुये थे, ने शकील को नशीला पदार्थ सुघा कर बैन में पटक लिया और उसके मुॅह में कपडा ठुंस कर मुॅह से टेप लगा दिया। राहगीर व दुकानदारो ने उसे ले जाते हुये देख लिया और परिजन व पुलिस को घटना की सूचना दी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti