मथुरा। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा राजपूत हाउस गोवर्धन रोड कृष्णानगर मथुरा में दशहरा पर शस्त्र और शास्त्रों का पूजन कर गऊ, ब्राह्मण, गंगा व गुरू रक्षा का संकल्प लिया गया। क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने कुरूतियों को त्यागने व क्षत्रिय समाज की परंपराओं को कायम रख असहाय व गरीबों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान अमित तौमर, सौरभ सिंह सिसौदिया, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, हीरेन्द्र सिंह, थान सिंह, ठाकुर खंजान सिंह, रतन सिंह, नारायण सिंह चैहान, कुन्दन सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





