शहर में अभियान चलाकर होंगे कार्यः सिटी मजिस्ट्रेट

मथुरा। शहर में जल्द ही गंदगी और अतिक्रमण से जल्द ही लोगों को निजात मिल सकेगी। इसके लिये रूपरेखा तय की जा रही है। शहर में गंदगी साफ कराने, नाले-नालियों की सिल्ट हटाने और शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये प्रशासन जल्द ही अभियान चलायेगा। नवागत नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि नगर में गंदगी और अतिक्रमण की भारी समस्या को देखते हुये शीघ्र ही स्वच्छता अभियान एवम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। इसके लिये आज नगर पालिका एवम अन्य अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है उसमें जो तय होगा उसी के अनुसार स्वच्छता अभियान और अतिक्रमण हटाने के लिये अभियान के बारे में रूपरेखा तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का कार्य है कि गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करे लेकिन इसमें प्रशासन का सहयोग भी आवश्यक है।  प्रशासन अपना सहयोग देने के लिये पूरी तरह तैयार है लेकिन जनता को भी चाहिये कि वह अतिक्रमण की समस्या के लिये नगर पालिका एवम प्रशासन का सहयोग करे जिससे आम लोगों को अतिक्रमण से राहत मिल सके। वहीं शहर में गंदगी के लिये भी अभियान चलाया जायेगा जिससे शहर के लोगों को स्वच्छता मिल सके। नाले व नालियों की सफाई भी करायी जायेगी। गर्मी के मौसम में नालों में भरी सिल्ट के चलते बीमारियां पैदा होती हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti