मथुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में होली गेट, कचहरी, चैक बाजार, छत्ता बाजार, जयसिंह पुरा, कृष्णा नगर, सदर, बंजरंग चैराहा, महोली रोड, सरस्वी कुन्ड, लाल दरवाजा, मसानी, दरेसी रोड पर सदस्यता कैम्प लगाये गये। जहाॅ महिला मोर्चा समाज कल्याण प्रकोष्ठ, श्रम प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सहित शहर के विभिन्न पदाधिकारियों ने आम जनमानस को प्रेरित कर पार्टी का सदस्य बनाया। विगत रोज प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता प्रमुख व प्रदेश के महामंत्री स्वत्रंत देव सिंह ने भी मथुरा आकर कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान की समीक्षा कर आम जनमानस में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़नें का आव्हान किया था। सदस्यता अभियान जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल, ठा0 ओम प्रकाश, मदन मोहन श्रीवास्तव, राजेश चैधरी, संजय शर्मा, चैं0 राजवीर सिंह, ब्रजमोहन सैनी, नगर सदस्यता प्रमुख विष्णुदास अग्रवाल, संजीव कृष्ण पाठक, धर्मेन्द्र विसावर, यतीश चैधरी, हेमन्त खन्दौली, विपुल पारीख, सुमित शर्मा, बविता बंसल, विजय शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, पुनीत चतुर्वेदी, मेघश्याम सैनी, राजकुमार, नरेश शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा भरतपुर गेट स्थित गंजवाला प्लाजा के सामने सदस्यता कैम्प लगाया गया। कैम्प में डा0 मुकेश आर्य बन्धू के नेतृत्व में प्रताप महावर, सन्तोष वाल्मीकि, नानक चन्द्र महावर, दुष्यन्त कुमार, नानक चन्द्र, रामजीलाल, शंकरलाल बाल्मीकि, श्याम बाबू आदि ने 138 लोगों को सदस्य बनाकर अपना योगदान प्रदान किया।





