शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाता महाबली एवं पुलिस प्रशासन 

व्यापारी और पुलिस के जद्दोजहद के बाद

मथुरा। शहर से अतिक्रमण हटाए जाने के मामले में आज होलीगेट चैराहे पर व्यापारियों एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में काफी जद्दोजहद हुई व्यापारी चाहते थे कि बाजार से अतिक्रमण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बाद हटाया जाए, जिससे व्यापार खराब न हो तथा अतिक्रमण हटाने की शुरूआत डीगगेट से शुरू कर होलीगेट तक लाई जाए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए तैयार  नहीं हुए और उन्होंने आज ही अतिक्रमण हटवाने का फरमान जारी कर दिया तथा महाबली ने दुकान के सामने लगे टीन शेडों व काउन्टर आदि को हटाना शुरू कर दिया। किसी तरह व्यापारी शांत हुए और बाजार बंद कर दिया गया। व्यापारियों की प्रमुख शर्त डीगगेट से लेकर भरतपुर गेट तक भी अतिक्रमण हटवाने की प्रशासन ने मान ली तो व्यापारी शांत हो गए। 

ज्ञात रहे भरतपुर गेट से डीगगेट तक मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने एवं उन्हीं के द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद भी प्रशासन उनके अतिक्रमण नहीं हटा पाता। ये लोग फुटपाथों पर अपना कब्जा जमाए रहते हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश था। 

नगर मजिस्टेªट विजय कुमार ने जनता को आवागमन में हो रही तकलीफ को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाना ही उचित समझा। हालांकि ग्यारह बजे से तीन बजे तक व्यापारी और प्रशासन की नोंकझोंक रूक-रूककर चलती रही। तीन बजे के बाद होलीगेट से भरतपुरगेट तक अभियान शुरू हुआ। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा भारी पुलिस बल बुला लिया गया जिससे व्यापारी भी अलग-थलग पड़ गये लेकिन फिर भी उद्योग व्यापार मण्डल के नेता रमेश चतुर्वेदी, सुनील साहनी, मदनमोहन श्रीवास्तव, विष्णुदास अग्रवाल, सचिन चतुर्वेदी, नरेन्द्र सैनी, सुनील अग्रवाल, गिरधर खण्डेलवाल सहित अन्य नेता भी होलीगेट चैराहे पर ही बैठ गये। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। नेताओं ने कहा भी कि वे इस अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। वे लाठी खाने को तैयार हैं और गिरफ्तारी देने को भी लेकिन पुलिस ने उनकी कुछ नहीं सुनी। होलीगेट से भरतपुर गेट तक पूरी सख्ती के साथ पुलिस-प्रशासन ने मिलकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ डाला। 

आम जनमानस में इस अभियान को लेकर बेहद खुशी थी। लोगों को रास्ता निकलना बाजारों से मुश्किल हो रहा था। केवल व्यापारी ही नहीं छोटे-छोटे ढकेल, खोमचे वाले और पटरी पर सामान बेचने वालों ने भी शहर को जाम कर रखा था। आज महिला और पुरूष इससे काफी खुश थे। कम से कम लोगों को रास्ता निकलना तो सुलभ होगा। आज के इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह सहित थानों और चैकियों के उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस के जवान के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिसबल ने होलीगेट से कोतवाली जाने वाले लोगों को रोक दिया। व्यापारी कोई उपद्रव न करें, इसीलिये एहतियात के दौर पर पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti