शहीद की पत्नी ने पति के हत्यारे की मौत पर मनाया जश्न

 शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती अपने बच्चों के साथ कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह के आवागढ़ हाउस पर जोरदार आतिशबाजी करते हुए 

पत्रकारों से बातचीत करती शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती एवं साथ हैं कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह 

अवागढ़ हाउस पर हेमराज के बच्चों ने चलाई आतिशबाजी

मथुरा। शेरनगर निवासी शहीद हेमराज और उसके साथी सुधाकर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर मार देने और हेमराज का सिर काटकर ले जाने वाले मौहम्मद अनवर नामक आतंकवादी को भारतीय सैनिकों ने पुंछ और राजौरी के बीच प्रवेश करते समय उसे मरार गिराया। इससे हेमराज के परिवारीजनों में भारी खुशी है। हेमराज की पत्नी धर्मवती ने आज पत्रकारों को बताया कि अमरावती से आज सुबह ग्यारह बजे मेरे पास फोन आया था कि उसके पति के हत्यारे को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराया है। इससे धर्मवती को काफी खुशी हुयी लेकिन उसका कहना था कि जिस तरीके से कातिल मेरे पति के सिर को ले गया था, उसी तरह मुझे भी उसका सिर चाहिए। सेना के जवानों ने जो कार्य किया है उन्हें उसके लिए सरकार को पुरूस्कृत करना चाहिए लेकिन मेरे और मेरे परिवार को असली खुशी तब मिलेगी जब मेरे के पति के हत्यारे का सिर धड़ से अलग कर दिया जाये। आज हेमराज के हत्यारे को सेना द्वारा मार गिराने की खुशी में डैम्पियर नगर स्थित कांगे्रस नेता कुँ नरेन्द्र सिंह के अवागढ़ हाउस पर जोरदार आतिशबाजी की गयी। हेमराज के छोटे-छोटे तीनों बच्चे प्रिंस, शिवानी और निर्मल आज अपनी मां के साथ अवागढ हाउस पर थे जहां उन्होंने आतिशबाजी करके अपने पिता के हत्यारे की मौत की खुशी मनाई। इस दौरान हेमराज की बड़ी पुत्री निर्मला ने कहा कि जब मैं स्कूल से आयी तो टीवी पर देखा कि मेरे पिता के हत्यारे को भारतीय सेना ने मार गिराया है तो मुझे भारी खुशी हुयी। कांग्रेस नेता कुँ नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन भारतीय सेना के जवानों ने हेमराज के कातिल को मार गिराया है उसके लिए इन जवानों को सरकार द्वारा पुरूस्कृत किया जाना चाहिए और उन्हें वीरचक्र या परमवीर चक्र से सम्मानित किया जाना चाहिए। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कहा था कि एक जवान के सिर के बदले दस जवानों के सिर काटकर लाये जायेंगे लेकिन दस सिर तो नहीं आ पाये लेकिन एक हत्यारे को भारतीय सैनिकों ने मार गिराया, उसकी हमें खुशी है। उन्होंने सेना के जवानों को एक लाख रूपये देने की घोषणा भी की।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti