केंद्र की हर सम्भव मदद शहीद के परिवार को मिलेगी: श्रीकान्त शर्मा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकान्त शर्मा ने आज कश्मीर में शहीद हुए ब्रज के लाल समोद सिंह के पैत्रिक गांव भवनपुरा गोवर्धन जाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजन को सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को पूर्ण मदद का आश्वासन दिया तथा रक्षा मंत्रालय से निर्धारित मदद पूर्ण रूप से शीघ्र दिलाने का भरोसा दिया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सुमोद की शहादत से सारा ब्रज गौरवान्वित हुआ है, उनकी शहादत एक देश द्रोही को मारने के दौरान हुई है जो की देश की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान है, जिससे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेगी। भाजपा पूर्ण रूप से परिवार के साथ सुहानुभूति रखती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डी पी गोयल, अजय पोइया, रघुवर तोमर, ज्ञानेन्द्र राणा, मेघश्याम सिंह, रामकिशन पाठक, हीरा सिंह, हरिओम शर्मा, सियाराम शर्मा, संजय शर्मा, सीताराम शर्मा, परशुराम शर्मा, जुगल पटेल, पवन हिंडोल, श्याम सिंघल, भरत सिंह, केशव मोनू कौशिक, विष्णु सैनी आदि उपस्थित रहे।





