शहीद के सम्मान के साथ कोई समझौता नहींः बिट्टा

 राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शहीद के घर संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए 

 केन्द्र व राज्य के नुमाइंदे ना पहुॅचने पर जताई नाराजगी

मथुरा। मुख्यमंत्री के दूत के शहीद के गांव पहुॅचने से पहले राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शहीद के घर पहुॅचे और शहीद के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते हुए बिट्टा ने कहा कि शहीद के परिजनों की मांग जायज है मुख्यमंत्री को गांव आना चाहिए था। जब गांव के लोगों ने सांसद तक के गांव नहीं आने की बात कही तो बिट्टा ने कहा कि सांसद हेमा मालिनी ने यहां से वोट लिए है लिहाजा उन्हें तो यहां आना चाहिए था। केन्द्र सरकार को भी अपना नुमाइंदा भेजना चाहिए। उन्हौने इस सम्बन्ध में सम्बन्धित सरकारों के मुखिया से बात करने की कहते हुए आश्वासन दिया कि समोद की सहादत का सम्मान उसकी विधवा सीमा को अवश्य मिलेगा वो अपने स्तर से स्वयं हर सम्भव प्रयास करेंगे। शहीद के दोनों बच्चों की शिक्षा को लेकर बिट्टा ने एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्रा को निर्देश दिए कि दोनों बच्चों को आर्मी स्कूल में एडमिशन दिलाया जाए तथा विधवा को मथुरा में रहने के लिए सरकारी क्वार्टर एलाॅट कराया जाए। उन्होंने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि बच्चों के पढाई पूरी करने तक मैं रहा तो दिल्ली में इनकी नौकरी की व्यवस्था भी करुॅगा साथ ही उन्हौने केन्द्र व प्रदेश सरकार से शहीद सैनिक को मिलने वाली सभी सुविधाए दिलाने के लिए व्यक्तिगत रुप से रुचि लेकर प्रयास करने एवं उसे परिजनों तक पहुॅचाने में पूरी मदद का आश्वासन दिया।   

जयंत चैधरी भी पहुंचे गांव

आज शहीद जवान समोद कुमार के गांव भवनपुरा में रालोद के युवराज और पूर्व सांसद जयंत चैधरी भी संवेदना व्यक्त करने पंहुचे। उन्होने शहीद समोद कुमार के पिता को ढांढस बंधाते हुये कहा कि वे हरसंभव परिवार की मदद करेंगे। केन्द्र सरकार पर उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि वह शहीद परिवार की उपेक्षा कर रही है। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख प्रीतम सिंह, दीपक चैधरी, चै. धर्मवीर सिंह, अश्विनी सहित रालोद के नेता मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti