1994 में सीमा पर शहीद लांस नायक का कालेज में लगा मोमेटो
मथुरा। सेना के शहीद जवानों की शहादत से बच्चों को प्रेरित करने के लिए किसान इण्टर कालेज में शहीद मुकेश कुमार शर्मा का स्मृति चिह्न लगाया गया । शुक्रवार को लगाए गए स्मृति चिह्न को बीएसएफ के हैड कांस्टेबिल द्वारा गुड़गांव से लाया गया था ।
महावन तहसील के गांव सिहोरा निवासी मुकेश कुमार शर्मा वर्ष 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे । इन्होंने अपनी हाईस्कूल तक की शिक्षा किसान इण्यर कालेज सौंख खेड़ा से प्राप्त की थी । वर्ष 1983 में हाईस्कूल की परीक्षा संस्थागत छात्र के रूप में उत्तीर्ण की थी । वर्ष 1994 में लांस नायक मुकेश कुमार शर्मा 22वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में श्रीनगर में तैनात थे । 20 जनवरी 1994 को वह श्रीनगर के केवदर एरिया में 3 अन्य साथियों के साथ बंकर में ड्यूटी पर थे । इसी दौरान आतंक-वादियों ने बंकर में 2 ग्रेनेड फेंके । मुकेश ने साहस दिखाते हुए ग्रेनेड को पैर से हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ग्रेनेड फट गया । इसके बाद आतंकवादियों ने भी गोलियों की बौछार कर दी । इससे मुकेश शहीद हो गए ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आज शहीद लांसनायक का विद्यालय में मूमेन्टो लगाने पर आयोजित श्रद्धांजलि में उनके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है । शहीद मुकेश के साहस की सराहना करते हुए छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि ऐसे जाबांज शहीदों से आप लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए । साथ ही भविष्य में उनकी तरह समय आने पर देश के लिए हस्ते-हस्ते शहीद होने की प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह के अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
बीएसएफ के डीआईजी द्वारा किसान इण्टर कालेज से शिक्षा ग्रहण करने के चलते शहीद का परिचय कराते हुए स्मृति चिह्न भेजा है । बीएसएफ के हैड कांस्टेबिल रामजीत सिंह द्वारा इसे गुड़गांव से 20 अक्टूबर को कालेज में लाया गया । शुक्रवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न विद्यालय में लगाया गया । इस दौरान शहीद की पत्नी अनीता शर्मा भी उपस्थित रहीं । साथ ही प्रबन्धक विनोद कुमार चूड़ामणि, प्रधानाचार्य चन्द्रभान यादव, देवेन्द्र सिंह परिहार, लोकेन्द्र सारस्वत, डा. रवेन्द्र सिंह, दिलीप कृष्ण गौतम, कुसुमलता, भानुप्रताप, कृष्णवीर सिंह, कृष्ण कुमार लक्ष्मन, रमाकान्त शर्मा, हेमन्त व दलवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS