शहीद प्रेमियों के दिलों पर छा गए धावक

मथुरा। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं का खजाना भरा है। कमी है उन्हें

तरासने वालों की। शासन-प्रशासन की योजनाओं और घोषणाओं पर पूरी तरह अमल हो

तो गांव के नवजवान देश एवं समाज का नाम विश्व स्तर पर रौशन कर सकते हैं।

इसका सशक्त प्रमाण शहीद स्मृति में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में

बखूबी मिला।

मथुरा में गौरी हुकूमत के लिये चुनौती बने अमर शहीद राजा देवी सिंह की

स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अमर शहीद राजा देवी

सिंह स्मृति समिति ने शहीद की जन्मभूमि अचरू लधौरा ग्राम में कार्यक्रम

का आगाज शहीद एवं भारतेश्वर शिव का नमन-वंदन के साथ हुआ। इसके बाद तीन

किलोमीटर की दौड़ हुई। धावक अचरू गांव से दौड़ते हुये मथुरा-अलीगढ़ मार्ग और

फिर बलदेव मार्ग होते हुये वापस गंतव्य पर पहुंचे। सवा सौ युवाओं की इस

दौड़ में योगेश बालियान ने 10.32 मिनट का समय निकाल पहला स्थान पाया।

दूसरे स्थान पर पवन एवं तीसरे पर दलवीर रहे। इसके बाद लम्बी कूद आयोजित

हुई, जिसमें भीष्म ने 19. 6 फीट कूद कर प्रथम स्थान तथा लक्ष्मण ने दूसरा

स्थान पाया। ऊंची कूद में भीम ने 5.5 फुट छलांग लगाकर पहला एवं रजत ने

दूसरा स्थान प्राप्त किया। समिति संचालक शहीद वंशज इं. योगेंद्र पाल सिंह

एवं राजकुमार अग्रवाल ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों के

साथ तीसरे, चौथे, पांचवें स्थान पर रहे खिलाड़ियों को भी सम्मान से नवाजा।

समिति की ओर से अमर शहीद राजा देवी सिंह लिखी टी शर्ट सभी खिलाड़ियों को

दी गईं। इस अवसर पर इं. योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जो युवा अपने

क्षेत्र में अन्य युवाओं को भी प्रशिक्षित करेंगे तथा खुद निरंतर अभ्यास

करेंगे उन्हें जूते, मौजे आदि भी अलग से दिए जाएंगे। शहीद के गांव में

आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद राजा देवी सिंह ने

भारत मां को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये सर्वस्व अर्पित

किया। समय की पुकार है कि युवा पीढ़ी उन महान देशभक्तों, शहीदों,

सेनानियों के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने क्षेत्र, समाज, जनपद, देश का राम

विश्व में उज्ज्वल करे। युवा तबका अपने खेल के जरिए भी विश्व में अपने

देश एवं समाज को नाम रौशन कर सकते हैं। शहीद की जय-जयकार से सराबोर

समारोह में कोमल सिंह, जुगेंद्र सिंह, भागवताचार्य हरेंद्र दास महाराज,

गुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, डा. प्रेम शंकर वर्मा,

योगेंद्र सिंह, विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, पन्ना लाल, वीरेंद्र

सिंह, मोहन सिंह,, लक्ष्मीकांत शर्मा, मनोज शर्मा सहित अनेक शहीदप्रेमी

मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शहीद स्मारक उद्धारक समाज सुधार समिति के

भोलेश्वर उपमन्यु ने किया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login