मथुरा । थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव बाद में विगत दिनों पदम सिंह के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को नगदी, जेवर आदि सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इससे चोरी का माल बरामद हुआ है।
पुलिस का कहना है कि यह शातिर चोर है। जिसका नाम अनूप सिंह पुत्र गोविन्द सिंह है और वह इसी गांव का रहने वाला है। रिफाइनरी पुलिस को इसमें सफलता मिली है। आज प्रेसवार्ता में इसका खुलासा करते एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओ और पुलिस टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इसके पास से दस तोला पीली धातु (सोना), एक किलो सौ ग्राम चांदी और 68 हजार 200 रूपये नगद बरामद किये।





