मथुरा। थाना रिफाइनरी में नामजद युवक एक 17 वर्षीय नावालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर पुत्र बलवीर निवासी अवला सुल्तानपुर रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कु0 पूनम को टीटू व कसल पुत्र शीतलनाथ निवासी ग्राम अधनी वापोली पानीपत हरियाणा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। जानकारी होने पर परिजनो ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।





