मथुरा। शहर के मैरिज होमों में शादी शुरू होते ही चोरी की घटनायें शुरू
हो गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मसानी रोड स्थित होटल
ब्रजवासी लैण्ड्स इन में एक शादी के आयोजन के दौरान होटल के कमरे मंे रखे
बैग से दो लाख रूपये और जेवरात चोरी हो गये। घटना की रिपोर्ट ब्रजेन्द्र
निवासी मैन बाजार कोसीकलां ने दर्ज करायी है।





