शादी समारोह से लौट रहें प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

मथुरा। जनपद के थाना फरह क्षेत्र के गाॅव पौडी में शादी समारोह ने घर लौट रहें प्रधान पति पर अज्ञात लोगों ने प्राण घातक हमला कर गोली मारकर कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्सायें ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर जाम लगानें का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय पुलिस की सर्तकता के चलते ग्रामीण इसमें सफल नहीं हो सकें। वहीं परिजनों ने प्रधान पति की हत्या का आरोप क्षेत्र पंचायत सदस्य पर लगाया हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव पोड़ी की ग्राम प्रधान कमलिया देवी के प्रति मुलायम सिंह उर्फ मुलप्पी गाॅव में ही शादी समारोह में गया था। शादी समारोह में भाग लेने के बाद प्रधान पति रात्रि में अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पति मुलायम सिंह यादव पर प्राण घातक करतें हुए तावड़ तोड़ी गोलिया वर्षा दी। जिससें प्रधान प्रति मुलायम सिंह वहीं पर ढेर हो गया। गोलियों की आवास सुनकर जब तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचें तब तक हमलावर मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने सड़क पर मृत पड़ें व्यक्ति की शिनाख्त गाॅव के प्रधान पति के रूप में की तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलतें ही क्षेत्रीय पुलिस भी रात्रि में ही पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर शव को प्रातः काल पोस्टमार्टम को भेजनें की कहते हुए शव को अपने कब्जें में ले लिया लेकिन प्रातः काल जैसे ही पुलिस मृतक के शव को लेकर मथुरा आने लगी तभी ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रांेक लिया और प्रधान पति के शव को पुलिस की गाड़ी से नीचें उतर कर राजमार्ग पर रखकर जाम लगानें का प्रयास किया। लेकिन थाना प्रभारी की सर्तकता के चलतें पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को खदेड दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा लेकर आ गये। वहीं मृतक के परिजनोें गाम के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हत्या कराये जाने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पति मुलायम सिंह यादव क्षेत्र में दवंग था और गाॅव के कुख्यात बदमाश भूरा यादव पर मरवाने का आरोप हैं। परिजनों इसी के चलते मुलायाम सिंह की हत्या की गई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti