शालिनी सहुता ने निभाया ये नादानिया में ‘पूह‘ का किरदार

जोषपूर्ण अभिनेत्री को नादानों से टकराते देखें 

राष्ट्रीय: बिग मैजिक के काॅमेडी शो उफ! ये नादानियां द्वारा इस बार वैलेंटाइन्स डे पर दर्षकों के लिये एक अन्य चटपटा एपिसोड की पेषकष की जा रही है। नंदू और चंदू, पप्पू के लिये वैलेंटाइन डेट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा रहता है कि खूबसूरत रितिका (षालिनी साहूता द्वारा अभिनीत) के उनकी जिंदगी में कदम रखते ही उनकी पूरी योजना पर पानी फिर जायेगा। 

रितिका, जो कि रि के नाम से प्रसिद्ध है, दर्षकों को प्रसन्न करेगी। यह चुलबुली और अपनी ही धुन में रहने वाली लड़की अपने अनुचित नखरों से वर्मा परिवार में हलचल मचा देगी। हास्यप्रद गलतियों, असमंजस और हंसी से लोट-पोट करने वाली स्थितियों से भरपूर यह एंट्री निष्चित रूप से पागलपंती मचायेगी। इस एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार, 13 फरवरी को रात 8ः00 बजे बिग मैजिक पर किया जायेगा।   

 

शालिनी ने अपने किरदार के बारे में बताते हुये कहा, ‘‘मैं रितिका (रि) के इस किरदार के लिये बेहद उत्साहित हूं, जो बेहद ग्लैमरस है। मैंने जब इस भूमिका के बारे में सुना, तो मुझे के3जी में करीना कपूर के किरदार ‘पूह‘ की याद आ गई। मुझे यह किरदार निभाने में काफी मजा आया, क्योंकि मैं इससे पूरी तरह जुड़ाव महसूस कर सकती थी। मैं यदि कहूं कि मेरे अंदर ऐटीट्यूड नहीं है, तो गलत होगा। मुझमें ऐटीट्यूड है, लेकिन तब मैं अपनी धुन में नहीं रहती हूं। मैं रि की तरह हर समय आईना नहीं देखती रहती हूं, लेकिन मैं फैशनेबुल हूं और मुझे फैशन पसंद है।‘‘

 

वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड का आनंद उठायें, शुक्रवार, 13 फरवरी को रात 8ः00 बजे सिर्फ बिग मैजिक पर 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti