एलईडी का फीता काटकर शुभारम्भ करते डीएम राजेश कुमार
मथुरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुॅचाने के उददेश्य से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर स्थिापित की गई एलईडी का उदघाटन आज जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किया।
प्रदेश शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शहर से लेकर ग्रामीण स्तर के सभी लोगों तक पहुॅंचे इसके लिए सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ के सूचना निदेशक श्री आशुतोष निरंजन की अगुवाई में स्थिापित की गई इस एलईडी का विधिवत् शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा नारियल फोडकर तथा फीता काटकर किया गया। उन्होने अपने सम्बोंधन में बताया कि शासन की योजनाओं की जानकारी गरीब से लेकर आमजन तक तथा ग्रामीण स्तर तक पहुचें इसके लिए ही इस एलईडी की स्थापना की गई है ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ रह तबके के लोगों को मिल सकें। उन्होने यह भी बताया कि इस एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रतिदिन शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिल सके ताकि वे उन योजनाओं का लाभ उठ सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकार (वि0रा0) धीरेन्द्र सिंह सचंान, अपर जिलाधिरी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्टेट हेमसिंह, उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार तथा राजेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट सभी अधिकारी व कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, तथा आमजन आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS