शाहरुख के साथ सनी लियोनी का आइटम नम्बर

बात कुछ चौंकाने वाली है लेकिन यह बिलकुल सच है। पूर्व पोर्न स्टार और हालिया बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी को निर्माता  रितेश सिद्धवानी ने अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के लिए साइन किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान गुजराती डॉन की भूमिका अदा कर रहे हैं। उनके साथ लीड रोल में पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान हैं। इसके अतिरिक्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं जिन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड के साथ-साथ दर्शकों को भी दीवाना बना रखा है।

रईस’ के निर्माता रितेश सिद्धवानी ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन, राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘तो हमारे पास लैला सनी लियोनी हैं। शाहरुख खान और ‘बनिया का दिमाग’ राहुल ढोलकिया ‘रईस’ में..क्या आपको हैरानी हो रही है कि आगे क्या होना है।’

इसके बाद सनी ने ट्वीट कर कहा, ‘फिल्म के सेट पर पहली बार। खुद को चिकोटियां काटती रही कि मैं सपना देख रही हूं या यह सच है। पहला दिन बेहतरीन! राहुल ढोलकिया, रितेश ढोलकिया और शाहरुख खान।’

शाहरुख खान और सनी लियोनी पर एक आइटम गीत फिल्माया गया है जो मूल रूप से 1980 में आई फिरोज खान द्वारा निर्मित और निर्देशित कुर्बानी का ‘लैला ओ लैला कैसी तू लैला’ है। मूल फिल्म में यह गीत अमजद खान और जीनत अमान पर फिल्माया गया था। कल्याण जी आनन्दजी के संगीतबद्ध इस गीत ने उस जमाने में लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित किए थे।

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login