शाह मोदी के घरेलू नौकरः सविता

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी विनोद सविता ने आज कहा कि अमित शाह मोदी के घरेलू नौकर हैं। मोदी जो कहते हैं वो वहीं करते हैं। मोदी ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया है और वे उनकी कोई भी बात सुनना पसंद नहीं करते। प्राकृतिक आपदा से देश का किसान भुखमरी के कगार पर है और मोदी विदेशों की यात्रा करने में लगे हुए हैं। उन्हें किसान के दुखदर्द और उसकी पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। 

किसानों के हित के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अब तक करीब सात सौ करोड़ रूपये किसानों को मुआवजा राशि के रूप में दिया है, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा कोई भी पैसा प्रदेश सरकार को अभी तक आवंटित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन हजार करोड़ रूपये की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुआवजे के लिए मांग की गयी थी लेकिन अभी तक केन्द्र ने प्रदेश सरकार को कुछ नहीं दिया। इस मौक्े पर जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी के जनाधार बढाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti