मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में किया जाये। श्री वामसी आज यहां सदर तहसील ब्लाॅक के सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे।
सदर तहसील में आज कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हंे मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को सौंप दिये और सख्त निर्देश दिये हैं कि परीक्षणोपरान्त शिकयातों का निस्तारण एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होने यह भी निर्देश दिये हंै कि शिकायतों के निस्तारण के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत भी कराया जाये। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, एस0पी0सिटी0 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार आर0के0 यादव, परियोजना निदेशक ए0के0 बाजपेयी, बी0एस0ए0 सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





