राया कस्बे के एक राशन डीलर की दुकान पर चैकिंग करते एसडीएम महावन एवं उपजिलाधिकारी
मथुरा। राया कस्बे के लोगों की शिकायत पर एसडीएम चन्द्र विजय महावन ने आज एक दुकान पर चैकिंग की। हालांकि शिकायत तो झूठी निकली लेकिन एसडीएम द्वारा डीलर से कागजात मांगे जाने पर डीलर कागजात नहीं दिखा सका। जनता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी महावन चांदनी सिंह ने आज कस्बा राया की उचित दर विक्रेता नीता देवी की दुकान पर चैकिंग की जिसमे शिकायत झूठी पाई गयी। इस दौरान मिटटी तेल व गेंहू चावल की मात्र पूरी पाई गई। वहीं उपजिलाधिकारी ने डीलर से राशन सम्बंधित कागजात मांगने पर डीलर कागज नही दिखा सका जिस पर डीलर को कड़ी हिदायत दी। वहीं इन्स्पेक्टर व बाबू को भी मोके पर बुलाया जो समय पर नही पहुच सके। डीलर प्रेम कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता वीरेश सोनी जिनके पास एपीएल कार्ड धारक है मुझसे राशन बांटते समय जबरदस्ती 50 किलो गेहू ले गये व 20 लीटर तेल 10 किलो चीनी न देने की मांग पूरी न होने पर उपजिलाधिकारी महावन को फोन कर शिकायत की है। मौके पर पहुची श्री सिंह ने जनता की शिकायतों को सुना। उपजिलाधिकारी महावन चाँदनी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर किसी को भी बख्शा नही जायेगा।





