शिक्षक-अभिभावक बैठकों द्वारा मतदाता पंजीकरण का संदेश प्रचारित

 ज्वांइट मजिस्ट्रेट स्वीप सह प्रभारी अनुनय झा ने गत दिवस इसके लिए शिक्षण संस्थाओं की बैठक में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं मथुरा। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के सीबीएसई व आईसीएसई शिक्षण संस्थानों में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक के दौरान शिक्षक अभिभावक, छात्र-छात्राओं व कर्मचारीगण को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने की ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के सूची में नाम शामिल कराने और ऐसे अन्य पात्रों को भी जानकारी देकर फार्म भरवाने को प्रेरित किया गया।

ज्वांइट मजिस्ट्रेट स्वीप सह प्रभारी अनुनय झा ने गत दिवस इसके लिए शिक्षण संस्थाओं की बैठक आहूत कर शिक्षक अभिभावक बैठकों में अधिकारियों कोर कमेटी सदस्यों के माध्यम से संदेश प्रचारित कराने की व्यवस्था की थी, जिन्होंने संस्थाओं में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रक्रिया समझाते हुए सभी पात्रों के सूची में नाम शामिल कराने हेतु फार्म भरवाने की अपील की। स्वीप कॉर्डिनेटर ने अभियान के उपरांत जानकारी दी कि डिप्टी कलेक्टर डा. वैभव शर्मा ने वृन्दावन के परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय, उप जिलाधिकारी छाता ने कोसीकला के विद्या देवी जिंदल विद्यालय, एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह ने बाबा कढेरा सिंह इंटर कॉलेज, कोर कमेटी की सदस्य कुमारी नम्रता व कल्पना ने डीपीएस, कु. बबिता, भावेश गौतम व जसकीरत सिंह ने राजीव इंटरनेशल स्कूल, जीआईसी के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव, डा. पल्लवी सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय सदर व सेंट पाल, वृषभान गोस्वामी व स्वर चतुर्वेदी ने कान्हा माखन स्कूल, डा0. अमर कुमार ने आर्मी पब्लिक स्कूल, डा0 अंशनाना सक्सेना व डा0 मोनिका दीक्षित ने श्रीजी बाबा सरस्वती मंदिर, नूतन देहर व सुनीता अग्रवाल ने हनुमान प्रसाद धानुका वृन्दावन और डा0 रन सिंह व दलवीर सिंह चैधरी ने केन्द्रीय विद्यालय बाद में शिक्षक-अभिभावक मीटिंग के दौरान संदेश प्रसारित किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti