
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के लोगों से सीधे जापानी में बात करने के लिए पहली बार जापानी में ट्वीट किया।
जापानी स्वयं सेवकों की एक टीम ने अनुवाद में सहायता की। ट्वीट का रूपान्तरण नीचे दिया गया है--
“आगामी 30 अगस्त को मैं अपनी जापान यात्रा प्रारंभ करूंगा। इस यात्रा को लेकर अति उत्साहित हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।“
“मेरी जापान यात्रा उपमहाद्वीप के बाहर मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। मैं जुलाई महीने की शुरुआत में जापान की यात्रा पर जाने वाला था लेकिन संसद सत्र के कारण मैं नहीं जा सका।“
“मैं जापान में टोक्यो और क्योटो की यात्रा करूंगा और छात्रों, राजनेताओं और कंपनी प्रमुखों समेत जापानी समाज के हर वर्ग से बातचीत करूंगा।“
“बतौर मुख्यमंत्री, जापान की यात्रा से जुड़ी कई मर्मस्पर्शी यादें हैं। जापान के आतिथ्य और सहयोग के क्षेत्र की असीम संभावनाओं ने मेरे मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी है।“
“जापान के लोगों का नवाचार और सुस्पष्टता प्रशंसनीय है। हम दोनों देश एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।“
“मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री श्री शिंजो एबे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं उनके नेतृत्व का बहुत सम्मान करता हूं और पिछली बैठकों से ही हमारे संबंध बहुत गहरे रहे हैं।“
“जापान की भारत के साथ मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। हम दो बड़े लोकतांत्रिक देश हैं जो विश्व में शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS