शिवपाल यादव ने किया नवनिर्मित आयुक्त कार्यालय सहित 24 परियोजनाओं का लोकार्पण

12 डैमों की सफाई करके पानी की समस्या को दूर किया जायेगा

लेखपाल, कानूनगो व नायब तहसीलदार पद सितम्बर तक पूर्ण कर लिए जायें

योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- शिवपाल सिंह यादव

विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के आयुक्त भवन का लोकार्पण करते मंत्री शिवपाल यादव

लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण, सिचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, राजस्व, तथा लोक सेवा प्रवंधन विभाग शिवपाल सिंह यादव आज पथरहिया स्थित आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर का नव निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंत्री जी द्वारा विभिन्न 24 योजनाएं जिनकी कुल लागत रू0 6174.29 लाख है का भी लोकार्पण किया गया एवं सिंचाई विभाग की एक योजना जिसकी कुल लागत 3490.37 लाख है का शिलान्यास भी किया गया इसके अतिरिक्त मंत्री जी द्वारा श्रम विभाग  द्वारा श्रमिको के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से भी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनवरी 2009 में स्वीकृत बहुप्रतिक्षित आयुक्त कार्यालय भवन की कुल स्वीकृत लागत रू0 718.96 लाख है जिसमे से योजना निर्माण का कार्य मार्च 2009 में किया गया एवं कार्य पूर्ण करने के पुनरिक्षित तिथि 2014 थी योजनांतर्गत मुख्य भवन, बाउंड्रीवाल, ट्यूबेल एवं ओबरहेण्ड टैक का निर्माण कार्य पूर्ण कर 25 नवम्बर 2014 को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा संबंधित विभाग को स्थांनान्तरित कर दिया गया था। जिसका लोकार्पण आज कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव द्वारा विधिवत हवन पूजन के साथ फीता काटकर भव्य समारोह के दौरान किया गया। इसके अलावा मंत्री जी के द्वारा कार्यक्रम मे श्रम विभाग द्वारा श्रमिको को कुल 500 साइकिलों का वितरण किया गया जिसमे 500 साइकिलो की लागत रू0 3000 प्रति साइकिल की दर से कुल 150000 व्यय किया गया है। पुत्री विवाह अनुदान योजनांतर्गत कुल तीन लाभार्थियो को रू0 40000 प्रति लाभाथर््ीा के दर से कुल रू0 120000 वितरण किया गया। मृत्यु एवं अन्त्येष्टि सहायता योजनांतर्गत कुल 5 लाभार्थियो को रू0 115000 की दर से कुल रू0 575000 वितरण किया गया। मेघावी छात्र योजनांतर्गत कुल तीन छात्रों को रू0 5000 प्रति छात्र एवं दो छात्रो को रू0 4000 प्रति छात्र इस प्रकार कुल 5 छात्रो में रू0 23000 का वितरण एवं सौर उर्जा सहायता योजनार्गत कुल 5 लाभार्थियो को रू0 9650 प्रति लाभार्थी के दर से कुल रू0 48250 का वितरण किया गया। मंत्री जी द्वारा कुल 24 योजनाओ का भी लोकार्पण किया गया एवं सिचाई विभाग के एक निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया जिसमें रू0 1 करोड़ से अधिक लागत की 20 सडके जिनकी कुल लम्बाई 71.10 किलो मिटर एवं कुल लागत रू0 3700.22 लाख है। विभिन्न कार्यदायी संस्थाओ के तीन भवन अन्य निर्माण कार्य एवं सिचाई विभाग का एक निर्माण कार्य इस प्रकार कुल 4 निर्माण कार्य जिनकी कुल लागत 2474.07 लाख है का लोकार्पण मंत्री जी के द्वारा किया गया। मंत्री जी द्वारा सिचाई विभाग की एक योजना जिसके निर्माण की कुल लागत 3490.37 लाख है का शिलान्यास किया गया इस प्रकार कुल 24 योजनाएं जिनकी कुल लागत रू0 6174.29 लाख है का लोकार्पण मंत्री जी द्वारा किया गया एवं सिचाई विभाग की एक योजना जिसकी कुल लागत 3490.37 लाख है का भी शिलान्यास मत्री शिवपाल सिंह यादव के द्वारा किया गया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित विशाल जनसभा को भी मंत्री शिवपाल यादव द्वारा संबोधित किया गया। संबोधन में मंत्री ने आयुक्त कार्यालय की भव्य बनावट पर खुशी व्यक्त की गयी। उन्होने कहा कि किसानो एवं गरीबो को तहसील तथा कमिश्नरी द्वारा उनके मुकदमो के निस्तारण में तेजी लाई जाए ताकि उन्हे दर दर भटकना न पडे़। मंत्री जी ने कहा कि तहसीलो में खतौनियो तथा अन्य रिकार्डो का कम्प्यूटरीकरण कराया जा चुका है। अब नक्शे का भी कम्प्यूटरीकरण जल्द ही करा लिया जायेगा। मंत्री ने कहा कि राजस्व मुकदमों के निस्तारण तथा राजस्व विभाग कें अधिकारियों के द्वारा किसानो एवं आम जनता को समय पर न्याय मिल सके, इसके लिए अधिकतम एक माह में राजस्व संहिता बना कर लागू की जायेगी। राजस्व संहिता  लागू होने से अनेक प्रकार की त्रुटियो एवं कमियो में सुधार लाया जा सकेगा। श्री यादव ने कहा कि जो कार्य पिछले 30 सालो में नही हो सका वर्तमान सरकार के द्वारा वे कार्य तीन साल के अन्दर पूरा किया गया है। उन्होने बताया कि सोनभद्र के कनहर परियोजना पिछले 29 वर्ष पहले प्राराम्भ कि गयी थी। जिसे वर्तमान सरकार प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि चुनार व भटौली गंगा नदी पर निर्माणाधीन पक्कापुल को वर्ष 2016 तक निर्माण कार्य पूरा कर लोकार्पण कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि अनेक परियोजनाएं जो केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के मदद से बनाये जाते है ,जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा धन समय से न मिलने के कारण निर्माण में देरी हो रही है। बाढ़ सागर परियोजना के बारे में कहा कि इस परियोजना के चालू होने से 75 लाख हेक्टेयर की सिचाई मीरजापुर को तथा इतना ही इलाहाबाद जनपद भी सिंचाई के लिए लाभान्वित होगा। इस परियोजना को भी मार्च  2016 तक पूरा करे। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चैरसिया द्वारा बाईपास माॅग को स्वीकृत करते हुए अधिकारियों से स्टीमेट बनाकर तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दे दिया गया। अधिवक्ताओ के कमिश्नरी के पास बैठने के लिए चेम्बर हेतु जमीन आवटिंत करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। विधायक भाईलाल कोल के मांग पर बेलन नदी पर 20 क्यूसिक का पम्प कैनाल तथा बेलन नदी कोटा के मध्य पुल बनाने की माग की स्वीकृति की गयी। जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आशीष यादव के द्वारा की गयी अनेक मांगो को स्वीकृति श्री यादव के द्वारा दी गयी। जिलाधिकारी सोनभद्र मध्य प्रदेश बाईपास पर पुल निर्माण हेतु रू010 करोड़ की स्वीकृति मंत्री जी द्वारा किया गया। मंत्री ने कहा कि किसानो की फसलो को ओला एवं अतिवृष्टि से हुई नुकसान के भरपाई के  लिए प्रदेश सरकार द्वारा दो हजार पाच सौ करोड़ रू0 प्रभावित जिलो  में भेज दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग में रिक्त लेखपालो, राजस्व निरीक्षक एव ंनायक तहसीलदारोेे के पदो को अधिकत्म सितम्बर 2015 तक भर लिया जायेगा। इसके पूर्व अध्यक्ष राजस्व परिषद बोर्ड उ0प्र0 अनिल गुप्ता, प्रमुख सचिव सिचाई दीपक ंिसंघल आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ0प्र0 आलोक कुमार ने भी लोगो को संबोधित किया। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल अनिल कुमार ने कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर भूमि संसाधन एवं परती भूमि मंत्री जगदीश सोनकर व राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटेल ने कैबिनेट मंत्री का संबोधन कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष सपा आशीष यादव व अनिता सहगल ने किया इस अवसर पर विधायक छानवे भाईलाल कोल, चुनार जगदम्बा पटेल, के अलावा डीआईजी शिवसागर सिंह, जिलाधिकारी मीरजापुर राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र संजय कुमार, पुलिस अधिक्षक दिनेश चन्द, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर आयुक्त पी0के0 तिवारी, रामचन्द्र, माताॅफेर अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह उप निदेशक सूचना विनोद कुमार पाण्डेय के अलावा अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti