लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने श्रम दिवस के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री जी ने अपने संदेश में कहा कि श्रमिक किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के आधार स्तम्भ होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रम कानूनों में व्यापक सुधार किए हैं जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और अधिक रोजगार वाले उद्योगों की स्थापना से अतिरिक्त रोजगार का सृजन हो सके। राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।





