शिव परिवार की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर भ्रमण के दौरान
गोवर्धन। कस्बे के प्राहित पायसा मौहल्ले मंे विगत रोज ब्रजेश्वर महादेव जी और उनके परिवार की मर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। अप्राण मूर्तियों के साथ नगर परिक्रमा करने के उपरान्त विधि विधान से नवीन निर्मित मन्दिर में हुई शिव परिवार कह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चार प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी देर रात तक चला।
कस्बे के प्रमुख समाजसेवी सुरेन्द्र नाथ शर्मा के प्रण के अनुसार विगत रोज गिरिराज महाराज की धरा पर कस्बे के सघन बस्ती क्षेत्र पुराहित पायसा मौहल्ले में इस मन्दिर की स्थापना की गयी। प्रातः काल शिव परिवार की सभी मूर्तियों पार्वती गणेश कार्तिक नन्दी आदि के साथ नगर भ्रमण किया गया। उसके उपरान्त मन्दिर में आकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भोजन प्रसादी का दौर देर रात तक चला। भण्डारे की व्यवस्थाऐं ठा0 तेजपाल सिंह एवं सचिन शर्मा द्वारा नियंत्रित की गयी।





