शुभ मुहूर्त और मांगलिक कार्य आज से प्रारंभ

मथुरा। आज देवोत्थान एकादशी के अवसर पर पूरे ब्रज मण्डल के देवालयों में देवों के उठने के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन और रोशनी, गायन, वादन के कार्यक्रम जारी रहे। सुबह से ही देवोत्थान एकादशी पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना जारी रही। सायंकाल तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में देर रात होगा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही लग्न, शुभ मुहूर्त, विवाह और मोगलिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो जायेगा। देवोत्थान एकादशी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी-देवताओं के उठने का समय है। इसी के चलते सभी धार्मिक और मांगलिग आयोजन आज से प्रारंभ हो रहे हैं। जगह-जगह बैण्ड, नफीरी की धुनें सुनाई देने लगेंगी। वैवाहिक बंधन भी बंधने लगेंगे। देवोत्थान एकादशी के पर्व पर आज मंदिरों में विशेष रोशनी और धार्मिक आयोजन आयोजित किये गये। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti