शेखर पहलवान ने जीती राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

मथुरा। जिला कुश्ती संघ द्वारा राजीव गान्धी खेल अभियान उ0प्र0 युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ सिथत बाबू केडी सिंह स्टेडियम में कराया गया। जिसमें शिवशक्ति आखड़ा मथुरा के देवदत्त 42 किलों, अकित 58, श्याम सुन्दर 82, शेखर पहलवान 84 किलों कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके तहत इन्हें राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। शिव शक्ति अखाड़ें के ब्रजरत्न अशोक पहलवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शेखर पहलवान का 84 प्लस किलो में पूरे आगरा जौन में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगा। उक्त प्रतियोगिता 25 से 28 फरवरी तक गुजरात के गान्धी नगर में आयोजित होगी। उक्त चयन पर सभी पहलवानों का मथुरा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। शेखर पहलवान को खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल गुर्ज व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिओम चतुर्वेदी, हुकुम सिंह यादव प्रवीन पाठक, हरीश चैधरी, चन्द्र मोहन, सुवेदार मेजर विनोद चतुर्वेदी, उम्मेद खलीफा, हाकिम खलीफा, जिला खेल अधिकारी राजकुमार सिंह, युवा कल्याण अधिकारी जगपाल सिंह, रितिक पहलवान, रितराम, भगवान सिंह कोच, भूपेन्द्र कोच, लाखन सिंह जयसिंह जादौन आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti