मथुरा। वृन्दावन नगर के प्रेम मंदिर में दर्शन करने आये दिल्ली के एक श्रद्धालु की कार का शीशा काटकर चोर बैग चुराकर ले गये। बताया गया कि नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी भारत भूषण परिवार सहित प्रेम मंदिर के दर्शन करने वृन्दावन आये थे। मंदिर के बाहर वे गाड़ी खड़ी करके दर्शन को गये थे इसी दौरान गाड़ी का शीशा काटकर चोर उसमें रखा बैग चुरा ले गये। बैग में कीमती सामान व नगदी बतायी जाती है।





