श्रमिकों को साईकिल वितरित करते सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निदेशन में नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने आज मुकुन्द धाम में शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थी श्रमिकों को साइकिलं तथा 48 श्रमिकों की जन्मी प्रथम पुत्री के नाम 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रू0 बीस हजार प्रत्येक की दर से धनराशि के चैक लाभार्थियों को प्रदान किये। आज लाभार्थी श्रमिकों को 100 साइकिलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढा़ओं‘‘ अभियान के बारे में बताया कि बेटे तो एक तने के समान है जो तन के चलता है और बेटी को एक टेहनी की उपमा दते हुए कहा कि बेटी अनेक टेहनियों में परिवर्तित होकर परिवार को सभालती है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के माध्यम से श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। जिसमें शिशु हित लाभ योजना में 448, मातृत्व हित लाभ योजना में 398, बालिका आशीर्वाद योजना में 243, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना में 17, दुर्घटना सहायता योजना में 07, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में 89, सौर ऊर्जा सहायता योजना में 288, साइकिल सहायता योजना में 850 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त ए0के0 सिंह ने श्रमिकों के कल्याणार्थ 15 योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जनपद मथुरा में अधिनियम के अन्मतर्गत प्रारम्भ से वर्ष 2013-14 तक कुल 1699 प्रतिष्ठानों का पंजीयन कराया गया है। वर्ष 2014-15 में 888 प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए है इस प्रकार अब तक जनपद मथुरा में कुल 2587 प्रतिष्ठान पंजीकृत हो चुके है। पंजीकरण में सरकारी गैर सरकारी व निजी कार्यस्थल सम्मलित है जो कि पूर्णतः आॅनलाइन फीड है। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिकों के पंजीयन हेतु कार्यस्थलों, लबर अडड्ों, मनरेगा श्रमिकों एवं भटट्ा श्रमिकों के पंजीयन हेतु पूरे जनपद में विशेष अभियान निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। सम्बन्धित श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार प्रसार कराते हुए श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने साथियों को श्रम कार्यालय में रजिस्टेªशन कराने को पे्ररित करेें तथा शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं से अवगत करायें जिससे उनको भी शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सपा गुरदेव शर्मा, महासचिव सपा. नगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, वीरेन्द्र यादव, एवं रवेन्द्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार, गिरिराज, विवेक, राजीव आदि उपस्थित थे।






Related Items
जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!