श्रम सेवायोजन मंत्री ने किया श्रमिकों को उपकरण और चैकों का वितरण

  

बी0एस0ए0 काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते मुख्यातिथि श्रम सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर 

एक श्रमिक को चैक वितरित करते मुख्यातिथि श्रम सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर

मथुरा। उ0प्र0 सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर द्वारा आज श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बी0एस0ए0 कालेज ग्राउण्ड में श्रमिको को साईकिल, सोलर लाइटे, बालिका आर्शिवाद योजना तथा मातृ शिशू लाभ योजना में लाभार्थियो को चैको का वितरण किया गया। मंत्री जी ने श्रम विभाग में पंजीकृत 400 श्रमिको को साईकिल वितरण, 159 श्रमिको को सोलर लाईटे, बालिका आशिर्वाद योजना के अन्तर्गत 20 लाभार्थियों को 20000 रूपये के चैको का वितरण तथा मातृत्व शिशु लाभ योजना के अन्तर्गत 5 लाभार्थियो को 12000 तथा 10000 रूपये के चेको का वितरण किया गया। श्री मंजूर ने अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा श्रमिक के हितो में अनेको प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने योजनाओ से अवगत कराते हुए बताया कि शिशु लाभ योजना में एक बार एक मुश्त लडका होने पर 10 हजार तथा लडकी होने पर 12 हजार रूपये मातृत्व हित लाभ योजना में 12 तथा 6 हजार रूपये, पुत्री विवाह अनुदान योजना में आर्थिक सहायता के रूप में 40 हजार रूपये, बालिका मदद योजना में 20 हजार रूपये, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जमा कराये जाते है। अक्षमता पेंशन योजना में  एक हजार रूपया मासिक पेंशन, दुर्घटना सहायता योजना में पंजीकत श्रमिको को 5 लाख रूपये, मृत्यु होने पर स्थायी अपंगता पर 3 लाख रूपये, एवं अस्थायी आंशिक विकलांग होने पर 2 लाख रूपये उनके आश्रितो को दिये जाते है। उन्होंने बताया कि मृत्यु एवं अन्त्येष्ठी सहायता में अन्त्येष्ठी के लिए 15 हजार रूपये तथा तत्कालिक सहायता राशि के रूप में एक लाख रूपये पंजीकृत श्रमिको के आश्रितो को दिये जाते है। कौशल विकास तकनीकी उन्यन एवं प्रमाणन योजना में निर्धारित शुल्क पाठय पुस्तके तथा अन्य व्यय की प्रतिपूर्ति बोर्ड व्दारा की जाती है। आवास सहायता योजना में निर्माण श्रमिक जो अधिकांशतः गरीब होते श्रमिक होते है परन्तु बी0पी0एल0 की सूची में उनका नाम न होने से आवास लाभ नही मिलता है वस्तुत वे इसके लाभार्थी होते है। पेंशन योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिको जिनकी आय 60 वर्ष हो गयी है उनको 500 रूपया प्रतिमाह लाभार्थी के रूप में दिया जाता है। सोैर ऊर्जा सहायता योजना में सोलर लाईटो की लालटेन, एल0सी0डी0 सी0एफ0एल0 दी जाती है। साईकिल सहायता योजना में एक मुश्त 3 हजार रूपये, गम्भीर बीमारी सहायता योजना में श्रम बोर्ड व्दारा खर्च की गयी इलाज की धनराशि का भुगतान किया जाता है। मेघावी छात्र योजना के अन्तर्गत कक्षा 5 से 7 तक तथा अन्य कक्षाओ के विद्यार्थियो को निर्धारित प्राप्तांक मिलने पर 4000 से लेकर 22 हजार रूपये तक शिक्षा के लिए निर्धारित है। उन्होंने श्रमिको का आव्हान किया है कि श्रम विभाग व्दारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ का वे लाभ उठाये और अपने श्रमिक साथियो का पंजीकरण आवश्यक रूप से कराये। उन्होेन यह भी बताया कि जिस निर्माण संस्था में 30 श्रमिक महिला श्रमिक कार्य करती है उनमें मा. मुख्यमंत्री व्दारा योजना शुरू की जा रही है जिनमें उनके बच्चो की उचित देखभाल की जायेगी। इसीप्रकार श्रमिको को पौष्टिक आहार सस्ती दरो पर देने की योजना पर शीघ्र ही अमल लायी जा रही है। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि श्रमिको के लाभो को गांव गांव तक पहुचाये तभी इस योजना की सार्थकता है। शहर की रोशनी गांव पहुचे और श्रमिक खुशहाल हो तभी प्रदेश का हित सम्भव होगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने श्रम विभाग व्दारा चलायी जा रही योजना एंव उनके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि श्रमिको के हितो की पूरा ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रमायुक्त आगरा, सहायक श्रमायुक्त ए0के0 सिंह, जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन संध साहुन खान, प्रदेश सचिव मजदूर संध राजनीश यादव, राजनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti