श्रीजीबाबा गौशाला में हुआ सामूहिक गौ पूजन

मथुरा। श्रीजी बाबा आश्रम पर परमसंत राजा बाबा और अमित भारद्वाज द्वारा आश्रम में सामूहिक रूप से गौ पूजा की गयी। प्रातः बेला में श्रीजी बाबा आश्रम स्थित गौशाला की समस्त गायों को स्नानादि कराकर मेंहदी, ओढनी, वंदनी एवं पुष्पहारों से आकर्षक रूप से श्रृंगारित कर सामूहिक पूजन किया गया। इस अवसर पर गौमाता की आरती उतारी गयी। इसके बाद आयोजित गौ संरक्षण व संवर्द्धन विषय पर आयोजित गोष्ठी में संत वैष्णवाचार्य संत राजा बाबा ने कहा कि गौ पालन व गौ सेवा हमारी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। श्रीमदभागवत कथा आयोजन समिति संस्थापक पं. अमित भारद्वाज ने कहा कि गौमाता का सच्चा पूजन उन्हें उचिन संरक्षण प्रदान कर संवर्द्धन करना है। इस अवसर पर शिक्षाविद पं. रमेश शर्मा, संजय शर्मा पिपरोनियां, राधाकंात गोस्वामी, मुकुन्द गोस्वामी, राजेश पाठक, मधुसूदन गोस्वामी, जगदीश अग्रवाल, लक्ष्मीकांत शास्त्री, आकाशवाणी के पूर्व वरिष्ठ उदघोषक राधाबिहारी आदि ने गायों की महत्ता पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन पं. शशांक पाठक ने किया। इससे पूर्व गायों पर हल्दी, मेंहदी, चंदन के थापे लगाये गये और दुपटटा पहनाकर गायों को श्रंृगारित किया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti