मथुरा। श्रीजी मंदिर गताश्रम टीला में धनवन्तरि जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर पीठाधीश्वर श्री भोला बाबा महाराज के नेतृत्व में अनेक धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।





