
गोवर्धन के निर्माेही अखाड़ा में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल भक्तगण
गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग पंच निर्माेही अखाड़ा स्थित सीताराम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गुरूवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा निर्माेही अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मदन मोहन दास महाराज के निर्देशन में बैंडबाजे की बीच भक्तमयी भजनों की धुन पर मानसी गंगा की परिक्रमा करते हुए निकाली गई। इस मौके पर अर्जुन दास जी महाराज के निर्देशन में गिरिराज जी का पंचामृत के साथ के साथ अभिषेक किया गया। कथा के महात्म्य पर अर्जुन दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात् कल्पवृक्ष का रूप है। श्रीकृष्णमयी भागवत के श्रवण करने से संसार के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का दीपक है। जिस प्रकार दीपक के जलाने पर अंधकार दूर जाता है। ठीक उसी प्रकार श्रीमद् भागवत कथा जीवन के अंधकार रूपी अज्ञान को ज्ञान में बदल देती है। गिरिराज जी की तलहटी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण करना पुण्यप्रद है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS