
गोवर्धन के जतीपुरा में श्रीमद भागबद कथा के दौरान रूकुमणी बिवाह का लुत्फ उठाती श्रद्धालु महिलाऐं
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें आज कथा के छटवे दिन भागबत प्रबक्ता बाल व्यास गोपाल शर्मा की बाणी से श्रताओं को रूकमणी बिवाह की कथा का रसपान कराया गया। बाल व्यास गोपाल शर्मा ने श्रीमद भागवत के परम्परा के धर्म प्रचारक है। सनातन धर्मावलम्वी एवं वैष्णव सृष्टी पर श्री यमुना जी के 41 पद, अष्टसखा वार्ता, श्रीनाथ जी चरित्र, गिरिराज जी चरित्र, श्री सर्वोत्तम रसपान, श्री वल्लभ चरित्र, श्रीमद भागवत कथा रसपान गर्गसंिहता बृजलीला रसामृत का के द्वारा वचनामृत कर वैष्णवों श्रद्धालु भक्तों को आप्लाबित कर रहे है। वही भागवताचार्य बाल व्यास के वाणी से श्रीमद भागबत श्रोताओं को योगी राज भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर भावुक कर दिया और तत्पश्चात छटवे दिन की कथा में रूक्मणी विवाह रचाया गया। वही रूक्मणी विवाह के दौरान बृजवासियों बरातियों ने बरात का लुप्त उठाया। जतीपुरा में तोशनी बाल परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा का ये आयोजन कराया गया है। इस अवसर पर सन्तोष कुमार माहेश्वरी, प्रशान्त माहेश्वरी, श्रीमती मधु, नमृता, खूवी लाल तापडिया, राधेश्याम तोशनी, बाल सुरेश बांगढ, रोजेश गगरानी, लीला देवपुरा आदि मौजूद रहे।





