श्री मद्भागवत के अद्वितीय विद्वान् स्वामी श्री गिरीशानन्द जी महाराज ने दिया यमुना रक्षक दल को समर्थन

   

प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ कैमारवन वृन्दावन में स्वामी श्री गिरीशानन्द जी महाराज जो वर्तमान में श्रीमद् भागवत के अन्ताराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अद्वितीय विद्वान एवं ब्रह्मलीन स्वामी श्री अखण्डानन्द जी महाराज के परम कृपापात्र हैं। उन्होने यमुना रक्षक दल के प्रमुख संरक्षक आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज से आन्दोलन संबधी गंभीर मन्त्रणा की। उन्होने कहा कि सबसे पहले हमें हथिनी कुण्ड से यमुना जी को स्वतन्त्र प्रवाह के रूप में निकलवाना होगा। यदि हमें यमुना जल ही नहीें मिलेगा तो हम नालों की कब तक सफाई करते रहेंगे। स्वामी जी ने यमुना रक्षक दल के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आन्दोलन के संरक्षकत्व के रूप में स्वामी विज्ञानाचार्य के प्रति पूरी श्रद्धा विश्वास व्यक्त किया एंव आन्दोलन को लक्ष्य तक पहुँचाने में हर प्रकार से सहयोग का समर्थन दिया और सभी संत समाज एवं यमुना प्रेमी भक्तों से इस आन्दोलन को सहयोग करने के लिये निवेदन किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने कहा कि प.पू. स्वामी श्री गिरीशानन्द जी महाराज विश्व स्तर के विद्वान संत हैं। इन्होने अपने अथक परिश्रम एवं सूझ-बूझ के माध्यम से  जबलपुर ( म.प्र. ) में नर्मदा जी को प्रदूषण मुक्त कराया है एवं ग्वारी घाट क्षेत्र को तीर्थ क्षेत्र घोषित करवाया है। ऐसे पूज्य संतों का समर्थन यमुना रक्षक दल के लिये एक वरदान साबित होगा। गोपाल सहस्त्रनाम में श्री कृष्ण के लिये लिखा है ‘‘  यमुना तीर संचारी‘‘ अर्थात जब यमुना जी का जल स्वच्छ होगा तभी श्रीकृृष्ण उसके किनारे पर भ्रमण करेंगे। आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी जो वर्तमान में आन्दोलन के मुख्य सुत्रधार हैं के परम सान्निध्य में यमुना रक्षक दल के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने की। जिसमें 11 मार्च के वाहन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक विचार किया गया। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, प्रदेश सचिव हरिशंकर शास्त्री, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, युवा महासचिव मुनेन्द्र कुमार, प्रचार सचिव साध्वीर गीता, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी, कुँवर सिंह निषाद, नगर महामंत्री श्यामसुन्दर सागर, धर्मेन्द्र आनन्द, फरह अध्यक्ष हरि सिंह, राहुल यादव, प्रेम सिंह प्रधान, कृष्णदेव चैधरी आदि उपस्थित थे।

यमुना भक्तों ने 11 मार्च को चलने का लिया संकल्प 

राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, कुँवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी ने आज गोवर्धन, मोरा, डरावली, महमूदपुर, सनसौ में 11 मार्च का आह्वान किया वहीं जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने छाता, रनवारी, अकबरपुर, सिहाना, कोकिला में यमुना भक्तों 11 मार्च को बसों द्वारा चलने का आह्वान किया। सभी यमुना भक्तों ने बसों की व्यवस्था के साथ 11 मार्च को इस यात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया। 

दिनांक 9 मार्च को जलसंसाधन मंत्री उमा भारती के निवास पर आन्दोलनकारी देंगे दस्तक

यमुना रक्षक दल के आन्दोलन को अब कुल 3 दिन शेष रह गये हैं। ‘‘11 मार्च- संसद मार्च‘‘ की तैयारी पूरी तरह कर ली गई है। कल दिनांक 9 मार्च को यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा सहित पूरी दिल्ली की टीम जलसंसाधन मंत्री उमा भारती के निवास पर दस्तक देगी। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख एवं समाज सुधारक गोविन्दाचार्य जी से दिल्ली प्रदेश हरदयाल कुशवाह ने भेंट कर यमुना रक्षक दल की पदयात्रा में सम्मिलित होने का निमन्त्रण दिया। समाज सुधारक गोविन्दाचार्य जी ने कहा कि मेरा यमुना के इस आन्दोलन के पूरा पूरा समर्थन है और मैं इस यात्रा में अवश्य भाग लूँगा। 

इस मौके पर टिल्लन रिक्षारिया, मदनलाल गौतम, राजामंशूरी, शिकुमार प्रेमी, प्रमोद रवि आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti