मथुरा। थाना हाईवें में न्यायालय के आदेश से एक महिला के विरूद्व धोखाधडी कर जमीन का बैनामा करा लेने की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विद्याराम पुत्र हरीसिंह निवासी आर्मी गार्डन कृष्णा नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीमती निहाल देवी पत्नी ग्यासीराम निवासी मेघपुर थाना फरह ने अपने पाॅच अन्य साथियों के सहयोग से उसकी जमीन का षड़यंत्र कर फर्जी कागजात तैयार करा लिये और बैनामा करा लिया। जिस पर पीडि़त ने न्यायालय के आदेश प्राप्त कर आरोपी महिला सहित पाॅच लोगों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





