संतों ने चद्दर उढ़ाकर तलहटी में कल्याण दास बाबा को बनाया महंत

गोवर्धन के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में अखिल भारतीय विरक्त वैष्णव परिषद द्वारा महंत बने कल्याण दास फलहारी बाबा

गोवर्धन। अखिल भारतीय विरक्त वैष्णव अखाड़ा परिषद गोवर्धन के द्वारा राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के श्रीराम आश्रम में संत परंपरा के अनुसार कल्याण दास फलहारी बाबा को महंत बनाया है। इस मौके पर समूची गिरिराज जी की तलहटी के संत महंतों का सम्मेलन कर सम्मान किया गया। महंत बने फलाहारी बाबा ने संत, दीन दुखियों की सेवा का संकल्प लिया। विधिवत चद्दर उढ़ाई अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष अशोक नारायण महाराज ने की। इसके बाद बारी बारी से महंत बने फलहारी बाबा का सम्मान किया गया। इस मौके पर ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि संत परंपरा के अनुसार महंताई की परम्परा है। इसके बाद अखाड़ा परिषद के अंतर्गत सभी नियमों का पालन करना होता है जिसमें कि गाय की सेवा भी शामिल है। संचालन राघव दास ने किया। इस मौके पर अर्जुन दास, अशोक नारायण दास, बालक दास, राम जानकी दास, अनिल शर्मा, नरहरि दास, सूरदास, श्याम सिंह, विनोद कुमार शर्मा आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti