संतों पर लाठीचार्ज के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

 बजरंगदल के कार्यकर्ता सीएम अखिलेश का पुतला फूंकते हुए

मथुरा। काशी में संतों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में आज बजरंग दल ने

होलीगेट चैराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं

ने कहा कि काशी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर पुलिस द्वारा पूजन

समिति के कार्यकर्ता, साधु, संयासी व बटुक संन्यासियों तथा कीर्तन कर रहे

जनमानस पर अर्द्धरात्रि के समय बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया जिसमें

सैंकड़ों संत घायल हुये। संतों के मार्गदर्शन पर राष्ट्र का नेतृत्व होता

है और प्रदेश सरकार एक वर्ग विशेष को प्रसन्न करने के लिये हिंदू समुदाय

के शक्तिकुंज संतों पर प्रदेशभर में अत्याचार कर रही है। इस अवसर पर

योगेश आवा, पे्रम सिंह, ब्रजेन्द्र नागर, कुलदीप पाठक, जितेन्द्र कुमार,

चेतन तिवारी, देवेश कुंतल, ब्रजभूषण, अजित ठाकुर, अन्नू पंडित, मुकुल

चैधरी, रूपेश चैधरी, विक्रम सिंह, रोहित कुमार, प्रदीप कुंतल, विष्णु

चैधरी आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti