संदिग्ध अवस्था में पति मिला बेहोश पत्नी घर से फरार

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गांव मुडेसी में तीन बच्चों का पिता आज सुबह घर में बेहोश मिला। घटना के बाद युवक की पत्नी भी फरार हो गयी। संदिग्ध घटनाक्रम में उलझे मामले के बीच बेहोश युवक के बहनोई ने उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल मंे भर्ती करा दिया। युवक को प्राथमिक इलाज देते हुए स्वर्ण जयंती से आगरा रैफर किया गया जिसे परिजन जिला अस्पताल ले आये। जहां उसकी हालत चिंता से बाहर बतायी गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुडेसी का रहने वाला विजेन्द्र पुत्र विपती राम उम्र 25 वर्ष की शादी सन 2007 मंे फरह के सलेमपुर की रहने वाली मोहिनी पुत्र किशन सिंह से हुयी थी। विवाहित जोड़े पर तीन बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि विजेन्द्र की जमीन पर भी कुछ लोगों की दृष्टि लगी है। आज सुबह अचानक विजेन्द्र का बेहोश हालत में मिलना व सिर में लगी चोटों के साथ घर से पत्नी का फरार होना मामले में उलझन बढ़ा रहा है। हालांकि अभी तक हाइवे थाने में किसी तरह का मामला नहीं पहुंचा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti