संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत

मथुरा। थाना सुरीर के गाॅव हरनौल में एक विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हरनौल में 25 वर्षीय विवाहिता की घर में सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की जानकारी होने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए होने लगी। इस सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर आ इगई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर विवाहिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की सूचना पर मृतका के परिजन भी आ गये। मृतका के परिजन राजकुमारी की दहेज की खातिर ससुरालीजनों द्वारा हत्या करना बताया हैं। पुलिस मामलें की जानकारी करने मे जुटी हुई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti