संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

मथुरा। थाना राया के ग्राम भूड़ासानी में एक महिला अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। महिला के परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के ग्राम सरूपा निवासी झम्मन ने अपनी पुत्री सुनीता का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम भूड़ासानी निवासी विनोद के साथ हुआ था। मृतका के भाई शिवकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर विवाद होता रहता था। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी तो आज सुबह गाँव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें घटना की जानकारी दी। दो बच्चों की माँ सुनीता की मौत से उसके परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने मृतका विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti