मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। हालांकि गांव वालों का आरोप है कि विवाहिता के पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की है।
मिली जानकारी के अनुसार गत 25 जुलाई को ही विवाहिता 25 वर्षीय विजय कुमारी का विवाह फरह क्षेत्र के गांव गढी चैमुहा निवासी धीरज उर्फ दिनेश से हुआ था। अभी शादी को चार ही दिन हुये थे। अचानक कल रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों मंे विवाहिता की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिवारीजनों का कहना था कि कल रात्रि घर में शादी का सामान शिफ्ट करते समय विवाहिता गर्दन के बल गिर गयी थी जिससे चोट आने पर उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं गांव में चर्चा थी कि दहेज में कम सामान मिलने के कारण उसके पति ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और मामले की छानबीन कर रही है। चर्चा है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक विवाहिता के सास और ससुर को भी हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम गृह पर विवाहिता के परिवारीजन नहीं आये थे।





