मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के लाला राम मार्ग मौहल्लें में एक 19 वर्षीय युवती की सदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव को अन्तिम सस्कार की तैयारी शुरू कर दी लेकिन पडोसियों ने इसकीर सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहीना है कि परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव का अन्तिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने पुलिस से घटना की जाॅच कर कार्यवाही की माॅग की हैं।





