संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गयी। उसके परिवारीजन ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते उसकी हत्या करने की बात कह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार के रहने वाले चुन्नी लाल की पुत्री मछला की शादी छह साल पूर्व गोवर्धन के गांव पलसों निवासी खजान पुत्र बल्लो से हुयी थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे और दो लाख रूपये मांगते थे। आज परिजनों ने दहेज न मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस संबंध में मृतक विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस संबंध में चुन्नीलाल पुत्र गोविन्दराम निवासी घौदरपुर थाना जमुनापार ने खजान, बल्लो, सीओ, गोपाल, वकील पुत्रगण स्व. चेतराम व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti